मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सामने जमीयत उलमा-ए-हिंद ने दर्जनों लोगों को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को प्रारंभ किया।
मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सामने रविवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्यता अभियान को शुरू करते हुए जमीयत उलमा के जिला मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक मौलाना मुकर्रम कासमी ने दर्जनों लोगो को जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्ये बनाये। इस दौरान मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने बताया की पूरे देश में इस समय जमीयत उलमा-ए-हिंद का सदस्य अभियान चल रहा है।