मुज़फ्फरनगर: पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात ने बताया बुढ़ाना पुलिस ने 22 लाख की अवैध शराब सहित 2 आरोपी पकड़े।
जनपद मुजफ्फरनगर की थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 22 लाख रुपए की कीमत की अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसकी जानकारी आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल ने दी। थाना बुढ़ाना पुलिस ने पंजाब राज्य से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही लगभग 22 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को दबोचा है।