बिसौली: बिसौली नगर में बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | May 20, 2026 बिसौली नगर में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बुधवार को 2 बजे करीब बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉ. सुशीला कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, किसानों की उपेक्षा और नीट परीक्षा के बार-बार पेपर लीक होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।