सहजनवा क्षेत्र के माड़र में मंगलवार की रात पैसा नहीं देने पर नशेड़ी पति पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। उसके अचेत होने पर अन्य परिजन उसको तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।