हुज़ूर: अफगानिस्तान से पढ़ाई के लिए भोपाल आया छात्र हुआ लापता, पुलिस ने वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने का केस किया दर्ज
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 अफगानिस्तान से पढ़ाई के लिए भोपाल आया एक छात्र पिछले दो महीनों से लापता है। वह जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में एमए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था। वह कोलार स्थित सागर ग्रीन हिल्स अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था, लेकिन जनवरी माह से अचानक गायब है। जिसको लेकर पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने को लेकर मामला दर्ज किया है।