हुज़ूर: भोपाल के अटल पथ पर स्टंट करना पड़ा भारी, खतरनाक ढंग से चल रही कार जब्त
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोडिफाइड रेसिंग कार को जब्त किया है। यह कार अपने मूल स्वरूप और रंग में बिना अनुमति के परिवर्तन करके खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थी। इसके चालक और मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इस कार को खतरनाक ढंग से चलाया जा रहा था।