आलापुर: छात्राओं को गुड और बैड टच की जानकारी, दुर्व्यवहार से बचने के उपाय और आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए
मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत बुधवार शाम 4 बजे तक अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न विद्यालयों में महिला खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें बालिकाओं को खेल के माध्यम से आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से बचने के उपाय एवं आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए।