हरनौत: हरनौत प्रखंड क्षेत्र में झमाझम हो रही है बारिश,बारिश पड़ने से लोगों को उमेश भरी गर्मी से मिली राहत
नालंदा जिले में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। हरनौत प्रखंड क्षेत्र में लगभग सुबह 10:00 बजे से देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश होने से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है।