खरगोन। शहर के दामखेड़ा मंदिर रोड स्थित रघुवंशी वेयर हाउस पर गुरुवार दोपहर 3 बजे उस समय भारी बवाल हो गया, जब किसानों ने गेहूं तुलाई में बड़ी धांधली पकड़ी। किसान कृष्णकांत कर्मा का आरोप है कि घर से 26 क्विंटल वजन कर लाए गेहूं को केंद्र के काँटों पर 24 किलो कम बताया गया। हैरानी की बात यह रही कि केंद्र के चारों काँटों पर वजन अलग-अलग निकला।