फतुहा: फतुहा व मद्य निषेध की टीम ने विभिन्न ब्रांड के 2089 लीटर विदेशी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 26, 2026 फतुहा थाना व मध्य निषेध की टीम ने विभिन्न ब्रांड के 2089 लीटर विदेशी शराब महारानी चौक हनुमान मंदिर के पास से बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक और एक पिकअप जब्त किया है। दोनों चालक भाग गया है। डीएसपी-1अवधेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो नदी थाना के गढोचक निवासी का रुदल राय है।