शामली: बाबरी निवासी व्यक्ति को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 14, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे शामली जिले के थाना बाबरी से पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने बाबरी के मैन बाजार निवासी सलमान उर्फ रेलू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से धारदार हथियार के रूप में 1 अवैध छुरा बरामद किया गया है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।