इगलास: इगलास कस्बा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Jun 26, 2026 इगलास कस्बा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहाँ एक बंद कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतक के पिता ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इगलास कस्बा में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय संजीव का शव उसके ही घर के एक बंद कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला।