बालोद: भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, कटौती और लो वोल्टेज से त्रस्त बालोद के लोग रातभर रतजगा करने को मजबूर
Balod, Balod | Apr 20, 2026 बालोद जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट की समस्या से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग परेशान हैं।