केवटी रनवे: केवटी में ₹14.87 लाख के गबन का आरोप, BDO और प्रमुख के खिलाफ पुतला दहन, कार्रवाई की मांग तेज
केवटी प्रखंड मुख्यालय में विकास योजनाओं में कथित गबन को लेकर गुरुवार को जनआक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने BDO चंद्रमोहन पासवान और प्रखंड प्रमुख जीवछी देवी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बनसारा पंचायत समेत कई योजनाओं में बिना कार्य कराए ही करीब 14.87 लाख रुपये की निकासी कर ली गई।