गुना नगर: पगारा में भवन निर्माण के दौरान छत से गिरा मजदूर म गंभीर घायल अस्पताल मे भर्ती
भवन निर्माण के दौरान एक मजदूर दुर्घटनावश छत से नीचे गिर पड़ा। मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती लखन भील ने बताया कि वह ग्राम पगारा में दैनिक मजदूरी पर छत की सेंटिंग बांध रहा था। ऊंचाई पर काम करने के दौरान एक बल्ली खिसक गई और देखते ही देखते लखन भील जमीन पर गिर पड़ा।