गुना नगर: कलेक्टर एसपी ने मतदान दलों की वाहन व्यवस्था के लिए संजय स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
गुना लोकसभा सीट की बमोरी और गुना विधानसभा के मतदान दलों की वाहन व्यवस्था के लिए कलेक्टर सत्येंद्र सिंह एवं एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने 29 अप्रैल को संजय स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम उधानकी विभाग ग्राउंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मतदान दलों के लिए वाहन स्टैंड पर विद्युत, पेयजल, छाया, मेडिकल किट एवं मतदान के बाद वापसी की सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।