गुना नगर: रुठियाई चौकी के सामने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को बस ने मारी टक्कर, घायल
गुना में एक दुर्घटना में चुनावी ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण लेने आ रहे बाइक सवार प्राथमिक शिक्षक को अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद उनके परिजनों ने पुलिस से बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।