गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में एसएएफ बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
गुना में कैंट थाना पुलिस ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर SAF 26वी वाहिनी बल के साथ संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में 29 अप्रैल की शाम को फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, मतदाताओं से आचार संहिता का पालन करने, शांति बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने अपील की। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने अपील की।