कोचाधामन: अंधासुर में महाविष्णु यज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई, प्रशासन रहा मुस्तैद
कोचाधामन प्रखंड के अंधासुर में महाविष्णु यज्ञ को लेकर सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न चौक चौराहे से होकर नदी में मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरकर पुनः कलश शोभायात्रा अंधासुर पहुंचकर संपन्न हो गया। इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर स्थानिय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखें।