कोचाधामन: कठामठा में विधायक प्रतिनिधि ने लोगों की समस्याओं को सुना, संवाद स्थापित किया
कोचाधामन के विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अशफी ने शनिवार को अपने निज आवास कठामठा में संवाद स्थापित पर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान विभिन्न गाँव से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए समाधान हेतु उचित पहल का भरोसा दिलाया है।