अमरोहा: अमरोहा देहात के थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर, कई अन्य प्रभारी भी एसपी की रडार पर
Amroha, Amroha | Jun 23, 2026 अमरोहा पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने अमरोहा देहात थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कार्यप्रणाली और लंबित मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। वहीं जिले के कई अन्य थाना और चौकी प्रभारी भी एसपी की रडार पर बताए जा रहे हैं।