भुसावर: जर्जर बिजली लाइनों से खतरा, हिंगोटा-खानपुर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
उपखंड क्षेत्र के गांव हिंगोटा-खानपुर में जर्जर बिजली लाइनों और टूटते पोलों से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।