पथरिया: पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने दमोह-सागर स्टेट हाइवे, कौरासा बरामासा में लगाया चक्का जाम
Patharia, Damoh | May 11, 2026 पथरिया कौरोसा बरमासा गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दमोह-सागर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। बाद में तहसीलदार पारूल चौधरी व पटवारी नीलेश गर्ग ने ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल व्यवस्था का आश्वासन दिया