अरनोद: कलाजत्था और एलईडी वैन से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे, गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथ
प्रतापगढ़, राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कलाजत्था और मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से स्थानीय भाषा में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्ष