देहरादून में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, नेहरू कॉलोनी थाने में लोगों का प्रदर्शन, पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच
मोथरोवाला के दुर्गापुरम निवासी युवक की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप उसके साथ मॉल में काम करने वाली युवती और उसके एक साथी पर लगाया है। उनका दावा है कि युवक को फोन कर घर से बुलाया गया और मसूरी रोड क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पार्षद सोबत चंद रमोला के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं, नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी ने पुलिस पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अगले दो दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
#Dehradun #Mothrowala #SuspiciousDeath #UttarakhandNews #CrimeNews #NehruColony #JusticeForVictim #PahadSamachar #BreakingNews #DehradunPolice #Uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Jul 15, 2026