नवाबगंज: बाराबंकी में LPG टैंकर लीकेज से लखनऊ-अयोध्या NH 27 पर सफेदाबाद से लखनऊ तक लगा भीषण जाम, प्रशासन मुस्तैद
बाराबंकी के सफेदाबाद में एक एलपीजी टैंकर में लीकेज के कारण लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 27) पर भीषण जाम लग गया है। यह घटना सफेदाबाद क्षेत्र के असेनी के पास में हुई है।जाम सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल से लेकर लखनऊ तक फैल गया,जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर लगातार मौजूद रहा।