बैतूल नगर: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा: उपार्जन केंद्रों पर रहे उचित व्यवस्था, किसानों को न हो परेशानी
बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को दोपहर 12 बजें के लगभग कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में आगामी सरसों, चना एवं गेहूं उपार्जन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि भावांतर भुगतान योजना के तहत सरसों खरीदी के लिए मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मंडियों में ही चना खरीदी के लिए व्यवस्था बनाए