बिसौली: खेड़ा दास गांव में पशुशाला का ताला तोड़कर चोरों ने भैंस की चोरी की, चोरों के आतंक से लोग परेशान
Bisauli, Budaun | Apr 10, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी सत्यराज पुत्र वनवारी लाल ने गुरुवार शाम रोज की तरह अपनी भैंस को पशुशाला में बांधकर ताला लगा दिया और घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने पशुशाला का ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब जब सत्यराज पशुशाला में चारा डालने पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए और भैंस गायब मिली।