हरदा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
Harda, Harda | Apr 19, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज 19 अप्रैल 4 बजे जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 200 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे और नई जीवन यात्रा की शुरुआत की। जनपद पंचायत हरदा द्वारा ग्राम अबगांवखुर्द में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 134 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।