शामली: शामली जिले में घर पर खड़ी बाइक का रोड पर चालान कटने से परिवार परेशान, फर्जीवाड़े के संबंध में पुलिस से की शिकायत
Shamli, Shamli | Apr 28, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे जनपद के गांव बहावड़ी निवासी महीपाल मलिक की ओर से शामली कोतवाली पर शिकायत की गई। शिकायत में बताया गया कि उनकी बुलेट बाइक घर पर खड़ी हुई है, जबकि 19 अप्रैल को उनकी बाइक के चालान का मैसेज फोन पर मिला, जिसकी छानबीन में पता चला कि कोई अन्य व्यक्ति फर्जीवाड़ा कर उनके बाइक नंबर का इस्तेमाल कर रहा है, जिसका पुलिस द्वारा चालान काटा गया।