बरेली: किला थाना क्षेत्र के बमनपुरी में सोने की चेन लेकर फरार हुआ कारीगर,रिपोर्ट दर्ज
सोने की चैन बनाने वाले कारीगर को 300 ग्राम सोने की देखकर लालच आ गया। कारीगर सोने की चेन लेकर फरार हो गया और फोन भी बंद कर लिया। किला थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। किला के बमनपुरी निवासी भबुताराम सोने की चेन बनाने का काम करते हैं और आर्डर पर माल तैयार करते हैं। उनके पास कई कारीगर काम करते है।