बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। 25 से 30 लोगों ने मिलकर व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है।वहीं थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।