बरेली: सड़क दुर्घटना में घायल गांव सुन्ड़यावा के रहने वाले व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत
सुन्ड़यावा के रहने वाला एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में रविवार को घायल हो गया था। जिसका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था उपचार के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया काम करके घर लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सबका पोस्टमार्टम को भेज दिया है।