बारुन: धनौती गांव में चोरी, चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली
बारुण थाना क्षेत्र के धनौती गांव में बेखौफ चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 55 हजार रुपये नकद सहित कुल साढ़े पांच लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।