पाटी: उमंग दिवस पर पाटी,बोकराटा की स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को साइबर अपराध, बाल विवाह,लैंगिक अपराधों की जानकारी दी
Pati, Barwani | Sep 23, 2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार SP पद्मविलोचन शुक्ल ने जिलेभर में उमंग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस द्वारा पाटी व बोकराटा की हाईस्कूल में बालक-बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर साइबर अपराध समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारीदी