गोला: नेतवार पट्टी में खेत की जुताई और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया
Gola, Gorakhpur | Jun 15, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेतवार पट्टी गांव में जमीन और खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने मारपीट, हमला और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला करने तो दूसरे ने जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।