इटकी: इटकी के गांवों में हाथियों ने एक घर तोड़ा, फसलें रौंदी
Itki, Ranchi | May 18, 2024 इटकी प्रखंड के गांवों में चार हाथियों के झुंड ने गांवों में जमकर उत्पात मचाया। खंभा गांव में मदरू मुंडा का घर तोड़कर हाथी अनाज खा गए। जबकि रानीडीह गांव में शंकर मुंडा की मकई की फसल खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दी।