इटकी: बाजारटांड़ मोड़ के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार किसान घायल , रिम्स रेफर
Itki, Ranchi | May 19, 2024 बाजारटांड़ मोड़ के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार किसान घायल हो गया। वह बेड़ो सब्जी मंडी में खीरा बेचने जा रहा। घटना रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। घायल किसान रामलखन पाहन बेड़ो के चरिमा गांव का निवासी है। हादसे के बाद पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ने ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी बेड़ो पहुंचाया,जहां से डॉक्टर ने रिम्स रेफर किया।