बालाघाट: बालाघाट में पेयजल संकट के बीच सख्त हुई नपा, वाहनों की धुलाई पर लगाई रोक
बालाघाट में लगातार गहराते पेयजल संकट को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने पानी के दुरुपयोग पर सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ सूर्यप्रकाश उके और नगर पालिका इंजीनियर ज्योति मेश्राम ने रविवार लगभग दोपहर 12 बजे शहर के विभिन्न वाहन वॉशिंग सेंटरों का निरीक्षण कर संचालकों को अगले आदेश तक वाहन धुलाई बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि भूजल स्तर लगातार गिर रह