इटावा: सुनवारा गांव में पत्नी से विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Aug 19, 2024 बढ़पुरा इलाके के सुनवारा गांव में युवक ने पत्नी से हुए विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुनवारा गांव के रहने वाले युवक रवि ने पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।