इटावा: कालका नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक शख्स हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Aug 19, 2024 कालका नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर शख्स हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। शख्स पन्नालाल ग़ाज़ियाबाद से इटावा अपने घर कुसमरा रक्षाबंधन मनाने आ रहे थे। शिकोहाबाद स्टेशन से आगे पानी भरने के लिए पन्नालाल उतरे थे, तभी चलती ट्रेन में चढ़ते वक़्त पैर फिसल गया जिससे शख्स लटक गया। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने किसी तरह शख्स को ऊपर खींच लिया।