इटावा: रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने ट्रैन में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के दो मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है
Etawah, Etawah | Aug 18, 2024 रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दिबियापुर इलाके के रहने वाले जितेंद्र कुमार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पूंछतांछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि ट्रेन में चढ़कर यात्रियों के बैग से समान व मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते है।