गुरारू: प्रखंड कार्यालय में डबूर पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू
Guraru, Gaya | May 20, 2026 प्रखंड कार्यालय में बुधवार से डबूर पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह चुनाव आगामी 3 जून को कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 20 और 21 मई तक दो दिनों तक चलेगी। नामांकन के पहले दिन निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ पाण्डेय तथा धनंजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।