मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के पक्के पोखरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते युवक ने तलवार से गला काटकर की हत्या
शहर कोतवाली के पक्के पोखरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस के रहने वाले 35 वर्षीय पंचदेव चौहान को मास्टर के घर में बुलाकर बुधवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को देखकर एक युवती ने शोर मचाई तो मृतक के परिवार के लोग पहुंचे। हत्यारे को पकड़कर घायल कर दिया। पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया।