भरथना: बकेवर भरथना मार्ग पर बरीपुरा के सामने अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक हुआ घायल, बाइक सवार हुआ फरार
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हर्राजपुर के पास बकेवर भरथना मार्ग बरीपुरा के सामने अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी हादसे में गंभीर रूप से युवक घायल हो गया,स्थानीय लोगों ने युवक के घर हादसे की सूचना दी, परिजन उसे अस्पताल ले गए,साइकिल सवार की पहचान ग्राम बरीपुरा श्री कृष्ण उर्फ गेपू बाबा का पुत्र सोनू के रुप मे हुई है। बाइक सवार फरार