भरथना: लखना वन कर्मचारियों पर हरेभरे पेड़ों के कटान को लेकर भ्रष्टाचार आरोप,किसान महिला प्रकोष्ठ ने दिया धरना,SDMके नाम ज्ञापन
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तत्वावधान मे महिला प्रकोष्ठ प्रदेशअध्यक्ष सरिता यादव व जिलाध्यक्ष इंद्र कुमारी के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने पहुंचकर लखना वन रेंज पर धरना दिया।ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया को मुख्यमंत्री के मंसूबो पर आरा मशीन चलवाकर पर्यावरण खतरे में पहुंचा जा रहा जिसको लेकर SDMभरथना को संबोधित ज्ञापन वन रेंजर को सौपा।