पीलीभीत: मुडिया भूमि कब्जे के आरोप पर भाकियू (भानु) ने आंदोलन का ऐलान, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी
पीलीभीत के ग्राम मुडिया में भूमि कब्जे के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने वुधवार दोपहर एक बजे एसडीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि भूमि गाटा संख्या 781 पर कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में तहसील और थाना स्तर पर कई बार शिकायतें की गईं।