लातेहार: भैस मारा खेरवार टोला में 10 माह बाद पहुंचेगी बिजली, ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू
सदर प्रखंड अंतर्गत बिनगड़ा गांव के भैसमारा खेरवार टोला में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने और बाद में ट्रांसफार्मर की चोरी हो जाने के बाद करीब 10 माह से बिजली सेवा बाधित थी।मनिका विधायक द्वारा दिए गए निर्देश पर रविवार की दोपहर तीन बजे तक गांव में ट्रांसफार लगाया जा रहा है।