बागपत: ठाकुरद्वारा मोहल्ला बागपत में माता-पिता के साथ मारपीट कर चाकू से प्रहार करने पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baghpat, Bagpat | Mar 11, 2024 बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा सूरज शराब पीने का आदी है। वह आए दिन घर पर क्लेश करता है। आरोप है कि आठ मार्च की रात घर पर पहुंचकर सूरज ने गाली-गलौज की। मना करने पर उनके साथ मारपीट की। बचाव में आई उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा चाकू से प्रहार किया। इससे वह दोनों घायल हो गए।