राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिला चुनाव संपन्न: जयपाल बुरड़क लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित।राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की जिला शाखा के वार्षिक चुनाव रविवार को होटल हर्षित पैलेस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया और आपसी सहमति के अद्भुत समन्वय के साथ पूरी 19 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।